अपराध

अवैध गांजे के साथ 01 महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्ता के कब्जे से 01 किलो 216 ग्राम गांजा हुआ बरामद

खबर को सुनें

 

थाना नेहरू कॉलोनी। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″ के विजन को सार्थक सिद्ध करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में थाना नेहरू कालोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 28/10/2025 को सपेरा बस्ती से एक महिला अभियुक्ता को 01 किलो 216 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 – 377/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:-

समारो पत्नी मोनीनाथ निवासी सपेरा बस्ती नियर रिस्पना पुल थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र – 40 वर्ष।

बरामदगी:-

कुल 01 किलो 216 ग्राम गांजा

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी बायपास चौकी

2- म0का0 अनीता पुंडीर

3- का0 संदीप छाबड़ी

4- का0 विनोद बचकोटी

5- का0 बृजमोहन

6- का0 श्रीकांत ध्यानी

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button