देहरादूनपुलिस

सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा, सतर्कता का दिया संदेश

खबर को सुनें

थाना सेलाकुई। दिल्ली में हुई बम विस्फोट की घटना के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा पूरे जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में आज दिनांक 13/11/2025 को सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सेलाकुई, पीठ वाली गली, निगम रोड, बायाखाला , जमनपुर आदि क्षेत्रों में पीएसी बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैगमार्च के दौरान आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए सतर्कता बरतने की अपील की गई, साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर अपुष्ट/भ्रामक खबरों को साझा न करने के सम्बंध में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति के सम्बंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल उसे पुलिस से साझा करने हेतु बताया गया।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button