देहरादून

कौलागढ में 80 वर्षीय बुजुर्ग इस तरह पेश कर रहे मिसाल

आराम करने की अवस्था में संभाल रहे यातायात की जिम्मेदारी

खबर को सुनें

विनोद जोशी/कौलागढ़/ देहरादून। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने अवगत करवाया कि कुछ समय से कौलागढ मसंदावाला मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा बढ गया है जिससे आये दिन इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। कौलागढ के चरखी गेट के पास बोटल नैक के साथ साथ एल टाईप ब्लाइंड मोड भी है जिस वजह से आमने सामने के वाहन नजर नही आते और मोड पर ही जाम लग जाता है।

ऐसे मेें कौलागढ निवासी 80 वर्षीय रतन सिंह रावत जी सुबह से शाम तक चरखी गेट पर खडे होकर यातायात की कमान संभाल कर ट्रैफिक संचालित करते रहते हैं। जिससे वाहन चालक सुचारु रूप से आवागमन कर पाते हैं, 80 वर्षीय बुजुर्ग का समाज के प्रति इस निस्वार्थ भाव से समर्पण को नमन है।

आजकल की पीढी को सबक लेने की जरूरत है, जहां वर्तमान समय में इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास दूसरों के लिए समम नहीं है वहीं 80 वर्षीय बुजुर्ग रावत जी ने एक मिसाल पेश की है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button