अपराधएक्शनकेदारनाथ धाम यात्रा

अवैध शराब तस्करी करने पर एक नेपाली महिला सहित स्थानीय व्यक्ति गिरफ्तार

14 बोतल तथा 95 पव्वों के साथ चढ़े रुद्रप्रयाग पुलिस के हत्थे

खबर को सुनें

रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के भण्डारण, विक्रय, तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्दशित किया गया है, प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में गत दिवस जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से दो अलग-अलग प्रकरणों में अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त दीवान सिंह, पुत्र पुष्कर सिंह, निवासी ग्राम गैड, पोस्ट मनसूना, थाना ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग, उम्र 50 वर्ष को वाहन संख्या यूके 13 ए 1256 स्कूटी में 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब मेकडॉवल्स नम्बर वन व्हिस्की का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है।

जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेश शर्मा तथा आरक्षी सतवीर शर्मा शामिल रहे।

वहीं कोतवाली सोनप्रयाग के स्तर से स्थानीय सूचना तन्त्र के आधार पर एक नेपाली महिला लक्ष्मी पत्नी प्रेम बहादुर, निवासी ग्राम पालिका माटेला, नेपाल हाल निवासी त्रियुगीनारायण को 95 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button