MDDA1
पौड़ीरूद्रप्रयाग

सिरोबगड़ में पहाड़ी से गिर रहा मलबा, बदरीनाथ हाईवे पर थमी रफ्तार

धारी देवी तक कई किमी लंबी वाहनों की कतार, बारिश के बीच यात्री हुए परेशान

खबर को सुनें

श्रीनगर गढ़वाल। शनिवार को दिनभर हुई मूसलाधार बारिश ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित कर दी। सिरोबगड़ के समीप पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। देखते ही देखते वाहनों की कतार कई किलोमीटर तक पहुंच गई और धारी देवी मंदिर तक वाहन रेंगते हुए नजर आए।

MDDA2

बारिश के बीच हाईवे पर जाम में फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। सिरोबगड़ क्षेत्र में पहाड़ी से गिर रहे मलबे के चलते यातायात को सुचारू रखने में भी परेशानी आई।

मार्ग पर मलबा आने की सूचना के बाद संबंधित विभाग की टीम मार्ग को खुलवाने और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने में जुटी रही। बारिश के कारण लगातार बन रही परिस्थितियों के बीच हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करते हुए यातायात सुचारू कराने के प्रयास किए गए।

बारिश के चलते हाईवे पर जगह-जगह सतर्कता की जरूरत दिनभर जारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में मलबा और पत्थर गिरने की आशंका बनी रही। ऐसे में हाईवे से गुजर रहे यात्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button