दिल्लीदेहरादून

पार्टी की सार्वभौमिकता को प्रदर्शित करता है नये अध्यक्ष का चुनाव: महाराज

खबर को सुनें

देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्‍ली स्थित भाजपा मुख्‍यालय में पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के चुनाव के लिए हुई नामांकन की प्रक्रिया में प्रतिभाग किया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को नई दिल्‍ली स्थित भाजपा मुख्‍यालय में पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के चुनाव के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया में प्रतिभाग करते हुए कहा कि पार्टी के नये अध्यक्ष को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में युवा चेहरे को कमान सौंपने पर जबरदस्त उत्साह है। आदि कैलाश जालिगकांग से भी लोग भाजपा मुख्यालय पर थे।

देशभर से मिले विश्वास और समर्थन के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु केवल एक नाम नितिन नबीन का प्रस्तावित हुआ है जो कि पार्टी की सार्वभौमिकता को प्रदर्शित करता है। यह इस बात का भी प्रमाण है कि पार्टी जिस संकल्प को लेकर चलती है उसको पूरा करती है। यह आम कार्यकर्ता के लिए एक संदेश भी कि यदि हम पार्टी के लिए काम करेंगे तो पार्टी उन्हें भी आगे बढ़ायेगी।

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button