देहरादून

हाई-टेक नकल गिरोह पर उत्तराखंड पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

उत्तराखंड पुलिस STF ने SSC मल्टी-टास्किंग भर्ती परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश किया है।

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड STF और यूपी STF की संयुक्त कार्यवाही में देहरादून के महादेव डिजिटल जोन (परीक्षा केंद्र) में छापा मारा गया। जांच के दौरान वहां यूपीएस रूम में एक खुफिया भूमिगत चैंबर पाया गया, जहां छिपाकर रखे गए लैपटॉप और राऊटर के माध्यम से रिमोट एक्सेस लेकर अभ्यर्थियों के प्रश्न पत्र हल किए जा रहे थे।

पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह अभ्यर्थियों को पास कराने की एवज में 10-10 लाख रुपये की मांग करता था। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों, नीतिश कुमार और भास्कर नैथानी को गिरफ्तार किया है और परीक्षा केंद्र को सील कर दिया है। आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2023 व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जा रही है।

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button