देहरादून

क्यों की कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने सामूहिक इस्तीफे की बात! पढ़िए

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के भीतर एक बार फिर बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। चुनाव से ठीक पहले पार्टी के अंदर खींचतान तेज हो गई है, जिससे संगठन पर असर पड़ने की आशंका है।

हरीश धामी का बड़ा बयान, फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप

धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत पर तीखा हमला बोला है।

हरीश धामी ने अपने बयान में कहा कि हरक सिंह रावत का हालिया बयान निंदनीय है। उन्होंने 2016 की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि रावत ने कुछ विधायकों को बीजेपी में शामिल कर कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का काम किया था।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड में दलबदल की शुरुआत हरक सिंह रावत के कारण हुई, जिससे कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने हाईकमान से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।

हरीश धामी ने अपने समर्थकों और हरीश रावत के समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि आत्मसम्मान के लिए सामूहिक इस्तीफा देने पर विचार करना चाहिए।

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button