उत्तराखंडदेहरादून

राजधानी दून समेत 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

जानिए पूरे हफ्ते का हाल

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 अप्रैल से 8 अप्रैल तक के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगी।

3 अप्रैल का मौसम: 12 जिलों में बारिश, एक रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 3 अप्रैल को राज्य के 13 में से 12 जिलों में बारिश होगी।

देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

वहीं हरिद्वार समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि ऊधम सिंह नगर जिला शुष्क रहेगा।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों (3500 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

5 अप्रैल: पूरे प्रदेश में बारिश का असर

रविवार 5 अप्रैल को उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

पहाड़ी इलाकों में 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी जारी रहेगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी।

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button