उत्तराखंडसम्मान

उत्तराखंड की शिक्षाविद सुशीला राजपूत को मिला राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान

खबर को सुनें

देहरादून। गुजरात के वलसाड़ स्थित हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित भव्य राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान समारोह में उत्तराखंड की शिक्षाविद और साहित्यकार श्रीमती सुशीला राजपूत को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड से वह एकमात्र सम्मानित विभूति समारोह में मौजूद थी।

सुशीला राजपूत को यह सम्मान संस्कृति रक्षा और मानवता के प्रति अति विशिष्ट योगदान तथा सामाजिक सेवाओं में अग्रणी भूमिका के साथ प्रेरणादाई उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि सुशीला राजपूत दो वर्ष पूर्व ही उत्तराखंड सरकार की सेवा से निवृत्त हुई हैं और साहित्य सृजन में संलग्न हैं। उनके कई कविता संग्रह, कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और मानवीय संवेदनाओं और सरोकारों पर केंद्रित एक उपन्यास प्रकाशनाधीन है। वे मूलतः पौड़ी की निवासी हैं और संप्रति देहरादून में निवास कर रही हैं।

उनके काव्य संग्रह को दिल्ली पुस्तक मेले में खूब सराहना मिली थी। उनके लेखन के केंद्र में सदैव मानवीय संवेदनाएं रही हैं। उन्हें यह सम्मान प्राप्त होने पर उनके प्रशंसकों तथा साहित्यकर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

प्रचार से सदैव कोसों दूर रहने वाली सुशीला राजपूत अपनी इस उपलब्धि का श्रेय स्नेही पाठकों, परिवार और सहयोगियों को देती हैं। शीघ्र ही देहरादून में उनके अभिनंदन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button