उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा और सुगम संचालन के लिए बनाया गया है हाईटेक ‘कंट्रोल रूम’

आईजी गढ़वाल ने बताया कैसे काम करता है चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम

खबर को सुनें

आगामी चारधाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एक अत्याधुनिक ‘हाईटेक चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम’ स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से यात्रा मार्गों, प्रमुख धामों और संवेदनशील पड़ावों पर तकनीक की मदद से कड़ी नजर रखी जा रही है।

आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप द्वारा कंट्रोल रूम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। तकनीक के इस समावेश से न केवल यातायात व्यवस्था को सुधारा जाएगा, बल्कि आपदा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को भी नए आयाम मिलेंगे।

यात्रा के मुख्य केंद्रों जैसे केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व अन्य पड़ावों की लाइव फीड सीधे कंट्रोल रूम की बड़ी स्क्रीन पर उपलब्ध होती है जिससे भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी।

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए आधुनिक सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जा रहा है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों और ट्रैफिक जाम की तुरंत पहचान हो सकेगी।

यात्रियों की सहायता के लिए समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी 24×7 यात्रियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार हैं।

कंट्रोल रूम विभिन्न जिलों की पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर काम करेगा ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

 

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button