चमोलीशिक्षा

मुक्त विवि के नवप्रवेशी शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ

खबर को सुनें

जोशीमठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ चमोली के एडुसैट सभागार में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के नवप्रवेशी शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें महाविद्यालय के अध्ययनरत छात्रों के साथ ही कर्मचारी एवं प्राध्यापक वर्ग द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय राज्य के विकास में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए जो राज्य की की समृद्ध परंपराओं पर आधारित हो राज्य की जनता की संस्कृति और मानवीय संसाधनों की उन्नति और समृद्धि के लिए शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण के माध्यम से प्रयास कर रहा है।

उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन /ऑफलाइन माध्यम से परामश सत्रों, ई- शिक्षण सामग्री, पाठ्यक्रमों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए शिक्षार्थियों को इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया ।

कार्यक्रम में केंद्र के संयोजक डॉ. नंदन सिंह रावत, (असिस्टेंट प्रोफेसर ) द्वारा दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, परामर्श सत्रों, परीक्षा प्रणाली, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रध्यापक एवं कर्मचारियों, प्रतिभागी छात्रों के साथ ही प्राचार्य महोदय का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नवीन पंत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. गोपाल सेमवाल, डॉ. नवीन कोहली, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. राहुल तिवारी, डॉ. रणजीत मर्तोलिया, डॉ. किशोरी लाल, आनंद सिंह, हरीश नेगी आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम में सभी का सक्रिय सहयोग रहा है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button