MDDA1
ऋषिकेशहादसा

नाव घाट पर 24 मई को डूबे देहरादून के युवक का शव SDRF ने किया बरामद

खबर को सुनें

ऋषिकेश । अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF के निर्देशानुसार गंगा नदी में पूर्व में डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश हेतु एसडीआरएफ टीम द्वारा आज भी व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। टीम द्वारा घटनास्थल से लेकर पशुलोक बैराज तक गहन सर्चिंग अभियान संचालित किया गया।

MDDA2

सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम को पशुलोक बैराज क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ। टीम द्वारा शव को बैराज से बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ज्ञात हो कि दिनांक 24 मई 2026 को त्रिवेणी घाट स्थित नाव घाट पर देहरादून से आए चार मित्र गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान आयुष थापा (17 वर्ष), निवासी कनॉट प्लेस, देहरादून अपना चश्मा पकड़ने के लिए आगे बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से नदी में डूब गया था।

आज एसडीआरएफ टीम द्वारा उसका शव पशुलोक बैराज क्षेत्र से बरामद किया गया, जिसकी पहचान परिजनों द्वारा कर ली गई है। एसडीआरएफ टीम द्वारा अन्य संभावित लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु सर्च अभियान लगातार जारी है।

सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी ने आमजन से अपील की है कि गंगा नदी एवं अन्य जल स्रोतों के समीप अत्यधिक सावधानी बरतें तथा केवल सुरक्षित एवं निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करें। नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, क्योंकि किसी भी प्रकार की असावधानी गंभीर एवं दुखद दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button