देहरादूनशिक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिए मुस्तैद दून पुलिस

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी हेतु अलग-अलग टीमो का किया गया गठन

खबर को सुनें

देहरादून। 21/06/2026 को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित कराई जा रही NEET(UG) की पुनः परीक्षा को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित लिए गये है।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केदो पर सतर्क निगरानी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा प्रतिदिन सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही निरीक्षण के दौरान सुरक्षा से संबंधित कोई कमी परिलक्षित होने पर उच्चाधिकारियों तथा परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य से समन्वय स्थापित कर उक्त कमियों को तत्काल निस्तारित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों में कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश/निकास की व्यवस्था, सिटिंग प्लॉन आदि की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

परीक्षा को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित होटल/गेस्ट हाउस/धर्मशालाओं आदि की नियमित रूप से चेकिंग करते हुए वहां रुके व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियोसे पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button