ऋषिकेशटिहरी

चलती कार पर गिरा भारी बोल्डर, बाल-बाल बचे चार दोस्त

खबर को सुनें

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब पहाड़ी से अचानक एक भारी-भरकम बोल्डर (पत्थर) गिरकर सीधे चलती कार के अगले हिस्से पर आ गिरा। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार चारों युवक बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार कार में चार दोस्त सवार थे, जो बद्रीनाथ धाम की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार तोता घाटी क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी ऊपर पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर टूटकर वाहन पर गिर पड़ा। पत्थर की चपेट में आने से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना बेहद भयावह थी और कुछ क्षणों के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी चारों लोग सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

स्थानीय लोगों ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। खासकर लैंडस्लाइड और ओवरहेड जोन में अनावश्यक रूप से वाहन रोकने से बचें, क्योंकि बारिश के मौसम में पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा बढ़ जाता है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button