देहरादून

हुड़दंगियों पर नकेल कसता दून पुलिस का “ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक”

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर को सुनें

देहरादून। एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में स्थित शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के साथ-साथ अराजक तत्वों पर नकेल कसने हेतु लगातार स्थान बदल बदल कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद में नगर से देहात तक सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक“ के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक: 23/08/2026 की रात्रि में जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सीमावर्ती चौक पोस्टों/आन्तरिक मार्गों पर आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा रात्रि वृहद स्तर पर कार्यवाही करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी 21 वाहनो को सीज किया गया।

इस दौरान काले शीशे लगाने व यातायात नियमो के उल्लंघन पर 34 अन्य वाहनो को सीज करते हुए 53 वाहन चालको के एम0वी0 एक्ट में चालान कर 32500/- ₹ का जुर्माना किया गया तथा 47 वाहनों के कोर्ट के चालान किये गये। इस दौरान पुलिस द्वारा 700 से अधिक वाहनों को चैक किया गया तथा 900 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।

रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 57 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया तथा चेकिंग के दौरान 84 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही करते हुए उन पर 21750 /- रू0 का जुर्माना किया गया।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button