
देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडिया जिसमें वाहन चालक द्वारा अपनी नैनो कार को सार्वजनिक मार्ग पर तेजी व लापरवाही से चलाया जा रहा था तथा वाहन में बैठे अन्य युवकों द्वारा वाहन की खिड़की/दरवाजों पर बैठकर हुडदंग किया जा रहा था। जिससे वो अपने साथ-साथ सार्वजनिक मार्ग पर आवाजाही कर रहे अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल रहे थे।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। वायरल वीडियों की जांच करने पर वीडियों में दिखाई दे रही नैनो कार का नंबर: यू0के0-07-एपी-7267 ज्ञात हुआ।
जिसके सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए पुलिस द्वारा आज दिनांक- 25-08-26 को उक्त नैनो कार के चालक सहित वाहन में सवार 04 युवकों को हिरासत में लेते हुए उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा सम्बन्धित नैनो कार को एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया।
हिरासत में लिये गये व्यक्तियों का विवरण:-
1- अनस पुत्र अनीश निवासी लक्खीबाग मुस्लिम कॉलोनी, देहरादून (चालक)
2- मस्तान पुत्र नौसिन निवासी मुस्लिम कॉलोनी, लक्खीबाग, कोतवाली नगर, देहरादून
3- विकास पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम – सहसपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश
4- फरमान पुत्र हनीफ ग्राम – चहलोली, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
विवरण सीज़ वाहन
नैनो कार संख्या: यू0के0-07- एपी-7267



