रंग लाया सड़क संघर्ष समिति का प्रयास बाजावाला सड़क मार्ग पर लगे क्रैश बैरियर

विनोद जोशी/कौलागढ़ देहरादून । मंसदावाला बाजावाला सड़क संघर्ष समिति के अथक प्रयास से बाजावाला मार्ग पर जंगल वाले क्षेत्र में वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर लगाकर सुरक्षा दिवार बनाने का कार्य करवाया गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता और समिति के मीडिया प्रभारी विनोद जोशी ने अवगत करवाया कि बाजावाला मार्ग काफी छोटा और खतरनाक मोड़ वाला मार्ग है, इसके साथ करीब 200 मीटर नीचे नदी क्षेत्र है सुरक्षा दिवार न होने के कारण कई बार यहां से वाहन नीचे गिर चुके हैं।



सड़क संघर्ष समिति लंबे समय से वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बाजावाला मार्ग पर सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर लगाने का प्रयास कर रही थी पिछले माह ही एक कार यहां से नीचे नदी में गिर गयी थी इस मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के कारण वाहनों का नीचे गहरी नदी में गिरने का खतरा बना रहता था ।
इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए सड़क संघर्ष समिति द्वारा लोकनिर्माण विभाग के सहयोग से इस संवेदनशील क्षेत्र में क्रैश बैरियर लगाकर सुरक्षा दिवार बनवायी गयी है,सड़क संघर्ष समिति की जनता खुले दिल से सराहना कर रही है ।



