MDDA1
आस्थादेहरादूनसंस्कृति

रानीपोखरी में भव्य रामलीला का शुभारंभ, डॉ. सौम्य पहाड़ी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

खबर को सुनें

रानीपोखरी /देहरादून। रानीपोखरी में आयोजित होने वाली भव्य रामलीला का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. एस. चौधरी (सौम्य पहाड़ी) द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

MDDA2

इस अवसर पर डॉ. सौम्य पहाड़ी ने कहा कि रानीपोखरी में वर्ष 1995 से रामलीला का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। यह हम सभी क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं आज भी जीवंत हैं। रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कारों और आने वाली पीढ़ियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। भगवान श्रीराम का जीवन हमें माता-पिता के सम्मान, भाईचारे, कर्तव्यनिष्ठा, सत्य और जनसेवा की प्रेरणा देता है।

डॉ. सौम्य पहाड़ी ने रामलीला के सफल आयोजन में जुटी समस्त आयोजन समिति, कलाकारों, सहयोगियों एवं क्षेत्र के सभी रामभक्तों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और समर्पण से यह धार्मिक परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों से रामलीला में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का दर्शन करने का आग्रह भी किया।

उन्होंने कामना की कि रानीपोखरी की यह ऐतिहासिक रामलीला आने वाले वर्षों में भी इसी श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ निरंतर आयोजित होती रहे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button