उत्तरकाशी

अंकिता भंडारी को इंसाफ की मांग हुई तेज,बड़कोट में कैंडल मार्च

सीबीआई जांच व दोषियों को कठोर सजा की मांग ।

खबर को सुनें

उतरकाशी । अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने तथा पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग को लेकर बड़कोट नगर क्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

बुधवार सायं कार्यकर्ता इंद्र पैलेस होटल, बड़कोट में एकत्रित हुए, जहां से हाथों में मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च की शुरुआत की गई। यह मार्च बड़कोट नगर पालिका परिषद क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अंकित भंडारी को न्याय दिलाने, दोषियों को सख्त सजा देने तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर विधायक संजय डोभाल ने कहा कि अंकित भंडारी हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता और दोषियों को कठोरतम सजा नहीं दी जाती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से एक बार फिर मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग दोहराई।

उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे जघन्य अपराधों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन लोगों के आक्रोश और न्याय की मांग ने माहौल को गंभीर बना दिया।

कैंडिल मार्च में समाज सेवी अजबीन पंवार, रविन्द्र रावत, शिव प्रसाद, अजय सिंह, मुकेश राणा, सुरेश असवाल, आनंद रावत, विनोद सहित दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button