ऋषिकेश

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच‌ ने किया ऋषिकेश विधायक का आवास घेराव

खबर को सुनें

ऋषिकेश। आज अंकिता न्याय यात्रा द्वारा ऋषिकेष कोयल घाटी में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के आवास का घेराव किया गया ।

मंच की कमला पंत ने कहा अंकिता भंडारी में न्याय तब तक पूरा नहीं है जब तक VIP अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है । ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मंत्री रहते हुए 3 वर्ष पहले अंकिता हत्याकांड में VIP को कमरा बताकर VIP अपराधियों को बचाने के लिए बयान दिया था ।

महिला मंच की निर्मला बिष्ट ने कहा कि मंत्री रहते हुए प्रेमचंद अग्रवाल बोलते हैं कि VIP कोई व्यक्ति नहीं कमरा है, जबकि सीबीआई ने अंकिता हत्याकांड में मुकदमा दर्ज करते हुए VIP को व्यक्ति बताया है । ये साफ दिख रहा है कि प्रेमचंद अग्रवाल VIP को बचा रहे हैं ।

मंच की उमा भट्ट ने कहा भाजपा का चाल चरित्र महिला विरोधी रहा है, पूरे देश में भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं के शोषण की आए दिन खबरें आती हैं । उत्तराखंड की धरती को भाजपा ने दूषित कर दिया महिला अपराधों में सबसे पहले भाजपा नेताओं ने नाम आता है ।

मंच की सदस्य सुजाता पाल ने कहा भाजपा का चाल चरित्र दिखने लगा है एपस्टीन फाइल्स में भाजपा के मंत्रियों का नाम आ रहा है, भाजपा सरकार की महिला आयोग की अध्यक्ष का नाम महिला यौन अपराधों में आ रहा है । उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेता शामिल हैं और भाजपा सरकार उन्हें बचाने में लगी है ।

युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जब तक VIP अपराधियों दुष्यंत गौतम और अजय कुमार की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक हम आंदोलन करते रहेंगे । उन्होंने कहा ये बड़े शर्म की बात है कि भाजपा नेता VIP अपराधियों के पोस्टर लगा रहे हैं और उनके गले में फूल माला डाल रहे हैं ।

मंच के सदस्यों ने प्रेमचंद अग्रवाल के घर बाहर सड़क पर लगे दुष्यंत कुमार के पोस्टर को फाड़कर हटा दिया और चेतावनी देते हुए कहा कि दुष्यंत कुमार और अजय कुमार के पोस्टरों को भाजपा नेता तुरंत हटाएं नहीं तो उन्हें राज्य की जनता हटा देगी ।

मंच के सदस्य विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के घर बाहर सड़क पर गए और सभा करी इस सभा को पंकज क्षेत्री, ब्रिगेडियर सर्वेश डंगवाल, उषा डोभाल, कनिष्क जोशी, सूरज सिंह नेगी द्वारा संबोधित किया गया ।

इस घेराव में पद्मा गुप्ता, मंजू बलोदी, विजया नैथानी, हेमलता, सुरेंद्र सिंह नेगी, शांता नेगी, बिना डंगवाल आदि मौजूद रहे ।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button