
पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना थलीसैंण पुलिस टीम द्वारा सायंकाल शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान बीरोखाल मार्ग पर गैस गोदाम झडपाली रोड के पास कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति कुलदीप सिंह को 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब में 48 पव्वे Mountain Oak Whisky तथा 12 बोतल Royal Challenge Premium Gold Whisky शामिल हैं। उक्त संबंध में थाना थलीसैंण पर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण एवं बरामदगी
कुलदीप सिंह (उम्र 40 वर्ष) पुत्र विजय सिंह, निवासी- ग्राम झडपाली, थलीसैंण।
बरामद माल
02 पेटी अंग्रेजी शराब
(48 पव्वे Mountain Oak Whisky तथा 12 बोतल Royal Challenge Premium Gold Whisky)
पुलिस टीम
हेड कांस्टेबल 86 धनपाल सिंह
कांस्टेबल 231 जसवंत सिंह



