देहरादून

अफसोसजनक: स्वच्छता के प्रतीकों के बीच में डंपिंग जोन

खबर को सुनें

विनोद जोशी/ देहरादून। नगर निगम देहरादून का जो क्लीन दून का सपना है वो सपने तक ही  सिमटता हुआ नजर आ रहा है, ये तस्वीर है वार्ड नंबर 22 तिलक रोड की जहां पर श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल और ठीक सामने मात्र 48 कदम की दूरी पर श्री मंहत इन्द्रेश अस्पताल का नगर स्वास्थ्य उपकेन्द्र है इस 48 कदम के खाली स्थान को नगर निगम ने डंपिंग जोन बना दिया है।

स्कूल और स्वास्थ्य उपकेन्द्र दोनों ही स्वच्छता के प्रतीक हैं जहां नगर निगम को साफ सफाई रखनी चाहिए वहां नगर निगम खुद ही वार्ड का कुडा इकट्ठा करके ढेर लगा रहा है कुडे से दिनभर दुर्गन्ध आती रहती जिससे इस मार्ग पर आवागमन करने वाली आम जनता सहित स्कूल के छात्र छात्राओं और स्वास्थ्य उपकेन्द्र में आने वाले मरीजों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है।

नगर निगम इस स्थान पर बिल्कुल भी कूडा डंप नहीं करना चाहिए, यथाशीघ्र इस कूड़े को साफ करके स्वच्छता का संदेश देना चाहिए, 2026 का स्वच्छता सर्वे चल रहा है अगर यही हाल रहा तो नगर निगम देहरादून को अच्छी रैकिंग मिलना मुश्किल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button