केदारनाथ धाम यात्रारूद्रप्रयाग

हैली यात्रा के नाम पर ठग गिरोह पर पुलिस का शिकंजा

केदारनाथ यात्रा के लिए हैलीकॉप्टर टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर हुआ अभियोग पंजीकृत

खबर को सुनें

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी करने का एक मामला सामने आया है। कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण – शिकायतकर्ता तारादत्त निवासी नैनीताल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी और सम्बन्धियों के लिए केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने हेतु अनिल नौटियाल नामक व्यक्ति से सम्पर्क किया था। अभियुक्त ने खुद को टिकट बुक कराने में सक्षम बताया और झांसे में लेकर पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में कुल ₹41,600 (₹27,000 और ₹14,600) ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किए गए।

धोखाधड़ी का तरीका – पीड़ित के अनुसार, जब वे 1 मई 2026 को फाटा हैलीपैड पहुंचे, तो अभियुक्त अनिल नौटियाल ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया और बाद में अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया, काफी इंतजार के बाद भी टिकट न मिलने पर पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

पुलिस कार्यवाही – सोनप्रयाग पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए अभियुक्त अनिल नौटियाल पुत्र श्री घनश्याम नौटियाल, निवासी मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 318(4) के तहत मुकदमा (FIR संख्या: 0016/2026) दर्ज कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

अपील – जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की सभी तीर्थयात्रियों से अपील है कि हेलीकॉप्टर टिकट केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही बुक करें। किसी भी अज्ञात व्यक्ति या अनधिकृत एजेंट के झांसे में आकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर न करें।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button