
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक नेपाली अभियुक्त सचित बराक, पुत्र केसबहादुर, निवासी नेपाल हाल निवासी गौरीकुण्ड, कोतवाली सोनप्रयाग को 13 बोतल और 5 अद्धे अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवल्स के साथ गिरफ्तार किया गया है।
जिसके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।



