ऋषिकेशराजनीति

पहाड़ स्वाभिमान यात्रा” पहाड़ों से उतरकर योगनगरी ऋषिकेश पहुंची, HKP ने किया भव्य रोड शो

खबर को सुनें

ऋषिकेश। हिमालय क्रांति पार्टी (HKP) की “पहाड़ स्वाभिमान यात्रा”आज पहाड़ों से उतरकर योगनगरी ऋषिकेश पहुंची। ऋषिकेश विधानसभा से HKP प्रत्याशी एडवोकेट आशुतोष कोठारी के साथ पार्टी ने पूरे बाजार में भव्य रोड शो कर जनता से सीधा संवाद किया।

नेतृत्व एवं मार्गदर्शन:

– यात्रा संयोजक एवं प्रदेश महासचिव: डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट

– राष्ट्रीय अध्यक्ष:  अजय बिष्ट  

– राष्ट्रीय महासचिव: शंकर दत्त सती

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष: बृजमोहन सिंह गुसाईं

रोड शो मार्ग:

गीतानगर → काले की ढाल → बनखंडी → त्रिवेणी घाट → पूरा बाजार  

रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने हिमालय क्रांति पार्टी और प्रत्याशी आशुतोष कोठारी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। HKP ने “हिमालय से प्रेरणा, क्रांति से निर्माण” का संदेश देते हुए ऋषिकेश की ट्रैफिक, रोजगार और विकास की मांग को विधान भवन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

रोड शो में शामिल प्रमुख कार्यकर्ता:

सुश्री पूजा चमोली – जिला अध्यक्ष, देहरादून

अनूप बसलियाल – जिला अध्यक्ष, टिहरी , पपेंद्र सिंह रावत – जिला महासचिव, पौड़ी,ध्रुव सिंह भंडारी, मोहन सिंह, अशोक कुमार, राम दत्त, अभिषेक घनशाला, पंकज बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता।

HKP ने कहा कि ऋषिकेश की आवाज अब विधान भवन में जोरदार तरीके से उठेगी और पहाड़ के स्वाभिमान के लिए यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button