राजनीतिरूद्रप्रयाग

देवभूमि को जातियों में बांटने की कोशिश स्वीकार नहीं : अमित मैखण्डी

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के युवा नेता अमित मैखंडी ने जातीय राजनीति को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मैखंडी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान सामाजिक समरसता, भाईचारे और आपसी सद्भाव से रही है, ऐसे में समाज को जाति के नाम पर बांटने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद अनुसूचित समाज के कई गांव आज भी गरीबी, पिछड़ेपन और मूलभूत सुविधाओं की कमी से क्यों जूझते रहे।

अमित मैखंडी ने संत रविदास, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान विश्वकर्मा को पूरे राष्ट्र का गौरव बताते हुए कहा कि महापुरुषों के नाम पर राजनीति करने के बजाय उनके विचारों को समाज में उतारने की जरूरत है।

मैखंडी ने अपनी आराध्य मां महिषमर्दिनी देवी की देवरा यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि डोली के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एकजुट होकर चलते हैं। यही उत्तराखंड की असली पहचान है।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं से अपील की कि देवभूमि को जातियों के नाम पर बांटने के बजाय समाज को जोड़ने और विकास की राजनीति करें।

मैखंडी का संदेश—देवभूमि में जातीय विभाजन नहीं, सामाजिक समरसता चाहिए; नफरत नहीं, भाईचारा चाहिए और वोट बैंक नहीं, विकास चाहिए।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button