MDDA1
चमोलीराजनीति

युवा मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में जुटे अमित मैखंडी, चमोली में संगठनात्मक बैठक

कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा के 12 मंडलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, ‘एक बूथ–20 यूथ’ के लक्ष्य पर जोर

खबर को सुनें

चमोली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं चमोली जिले के प्रभारी अमित मैखंडी दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर चमोली पहुंचे हैं। 14 और 15 अक्टूबर को प्रस्तावित इस प्रवास के दौरान युवा मोर्चा को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

MDDA2

प्रवास के प्रथम दिन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज गैड़ी की अध्यक्षता में कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 12 मंडलों के मंडल एवं जिला पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और ‘एक बूथ–20 यूथ’ के लक्ष्य को हासिल करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक में युवा कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। अमित मैखंडी का यह प्रवास जिले में युवा मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता कामनी टम्टा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उर्मिला बिष्ट, जिला महामंत्री कृष्णा रावत, जिला उपाध्यक्ष सूरज खत्री सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

युवा शक्ति की भागीदारी बढ़ाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना इस प्रवास का प्रमुख उद्देश्य है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button