
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शासन ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। बुधवार, 25 नवंबर की देर रात जारी शासनादेश के तहत 13 आईएएस और 17 आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 34 अधिकारियों की जिम्मेदारियों और तैनाती में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में छह जिलों के पुलिस कप्तानों को भी बदल दिया गया है।


बताया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में यह कदम उठाया गया है। आयोग ने एक ही स्थान पर लंबे समय से तैनात अधिकारियों के स्थानांतरण के निर्देश दिए थे।
छह जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान
तबादला सूची के अनुसार प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं—
मणिकांत मिश्रा – एसएसपी ऊधमसिंह नगर।
देवेंद्र पींचा – एसएसपी पौड़ी।
अर्पण यदुवंशी – एसएसपी नैनीताल।
सरिता डोबाल – एसएसपी टिहरी।
अमित श्रीवास्तव द्वितीय – एसपी चमोली।
जगदीश चंद्र – एसपी बागेश्वर।
आईपीएस अधिकारियों की अन्य तैनातियां
मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है।
पंकज भट्ट को आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव की जिम्मेदारी मिली है।
श्वेता चौबे को सेनानायक आईआरबी द्वितीय बनाया गया है।
अजय गणपति कुम्भार को सेनानायक एसडीआरएफ बनाया गया है।
सर्वेश पंवार को एसपी सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है।
अमित श्रीवास्तव प्रथम को एसपी अभिसूचना बनाया गया है।
विशाखा अशोक भदाणे को एसपी पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
जितेंद्र मेहरा को एसपी पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
हरीश वर्मा को 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है।
सुरजीत पंवार को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
शाहजहां जावेद खान को एसपी फायर सर्विस की जिम्मेदारी मिली है।
आईएएस अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव
शासन स्तर पर भी कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं। प्रमुख सचिव एलएन फैनई को आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दिलीप जावलकर को वित्त विभाग के दायित्व से मुक्त किया गया है।
डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
. रंजीत कुमार सिन्हा को आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृजेश कुमार संत को सचिव खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है। डॉ. आर. राजेश कुमार को औद्योगिक विकास (खनन) एवं महानिदेशक खनन का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
इसके अलावा युगल किशोर पंत, रंजना राजगुरु, रीना जोशी, विनीत कुमार, मनुज गोयल, मेहरबान सिंह बिष्ट और अभिनव शाह सहित अन्य अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में भी बदलाव किया गया है।
पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारी भी शामिल
इस प्रशासनिक फेरबदल में पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। बीएस चलाल को निदेशक डेयरी विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि इलागिरी को अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बनाया गया है।
शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश में एक साथ इतने बड़े स्तर पर हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शासन और पुलिस व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित करने की महत्वपूर्ण कवायद माना जा रहा है।



