उत्तराखंडराजनीति

बीजेपी में जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न, देखें किस किसको मिली जिम्मेदारी

खबर को सुनें

देहरादून। भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने मंडल और जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर खुशी जताई है। उन्होंने संगठन प्रक्रिया में सहयोग एवं सर्वसमिति से अध्यक्षों के निर्वाचन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। दो तिहाई से अधिक मंडल अध्यक्षों और 19 में से 18 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा के उपरांत पार्टी, अब प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया में पहुंच गई है।

उन्होंने जानकारी दी कि आज प्रदेश के सभी 18 सांगठनिक जिलों में अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है। वहीं इससे पूर्व हुए मंडल अध्यक्ष चुनावों में 220 अध्यक्षों का चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया की गई । कुल 304 मंडलों में 220 मंडलों में चुनाव के बाद मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई शेष 84 मंडलों के अध्यक्षों के नामों की भी शीघ्र घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आज पार्टी नेतृत्व की सहमति से जिला चुनाव अधिकारियों ने संबंधित जिलों में अध्यक्ष के नामों की घोषणा की है। ये सभी नाम, जिला स्तर पर पार्टी पर्यवेक्षकों की रायशुमारी में सामने आए नामों के पैनल में से चुने गए हैं। जिसमें सामाजिक, क्षेत्रीय, वर्गीय समीकरण का ध्यान रखते हुए, पार्टी के प्रति समर्पण और क्षमता के आधार पर निर्णय लिया गया है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुख्यमंत्री से विचार विमर्श के बाद केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से इन नामों की घोषणा की गई है।

इससे पूर्व पार्टी में सर्वप्रथम बूथ इकाइयों का गठन कर बूथ अध्यक्ष का चुनाव किया गया। तदोपरांत तय नियमों के अनुसार 50 फीसदी से अधिक बूथ अध्यक्षों के चयन के बाद मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण की गई जिसमें अब तक कुल 304 मंडलों में से 220 पर अध्यक्ष बना दिए गए है। चूंकि यह कुल मंडल संख्या की दो तिहाई हैं और जिला अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया के लिए इनका मात्र 50 फीसदी से अधिक होना जरूरी था। इसी क्रम में 21 फरवरी से प्रारंभ जिला अध्यक्षों के चुनाव में सभी 19 जिलों में अध्यक्ष का चुनाव किया गया है। इनमें 18 ज़िला अध्यक्षों के नामों की घोषणा जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा की गई है ।

उन्होंने कहा, विगत लगभग 4 माह से जारी संगठन पर्व प्रक्रिया के तहत अब हम प्रदेश अध्यक्ष के चयन की स्थिति में पहुंच गए हैं। अब तक की संगठन चुनाव की प्रक्रिया के सकुशल, नियमानुसार और निर्धारित समयानुसार संपन्न होने पर उन्होंने प्रसन्नता और संतोष व्यक्त किया है। वहीं पार्टी की इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग के लिए पार्टी सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का विशेष आभार जताया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button