रूद्रप्रयाग

घटिया गुणवत्ता की सड़क डामरीकरण से जनता में आक्रोश

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग जिले के दशज्यूला क्षेत्र में काण्डई- उडामाण्डा मोटर मार्ग का हाल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है,हाल ही में हुए डामरीकरण की गुणवत्ता इतनी खराब है कि कुछ ही समय में इसकी परत उखड़ने लगी है। जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

यह स्थिति न केवल ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि संबंधित प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर संदेह उत्पन्न करती है,शिकायतों के बावजूद भी हालात जस के तस बने हुए हैं और केवल औपचारिकता निभाई जा रही है।

अब तक किया गया डामरीकरण पूरी तरह से मानकों के अनुरूप नहीं दिखता और इसे देखकर साफ प्रतीत होता है कि यह जनता के पैसों का दुरुपयोग है। ऐसी स्थिति में आवश्यक है कि इस सड़क को पूरी तरह उखाड़कर, निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार पुनः निर्माण किया जाए।

स्थानीय निवासियों को भी सजग रहने की आवश्यकता है। यदि प्रशासन या ठेकेदार किसी प्रकार की लीपापोती करने का प्रयास करें, तो उसका पुरजोर विरोध होना चाहिए, ताकि क्षेत्र को एक टिकाऊ और सुरक्षित सड़क मिल सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button