
पौड़ी/कोटद्वार। दिनांक 06.11.2025 को वादिनी अंजली बूड़ाकोटी द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति द्वारा कम पैसे लगाकर अधिक धनराशि वापस दिलाने का लालच दिया गया।
साथ ही वादिनी को एक लिंक भेजा गया, जिस पर विश्वास कर उन्होंने विभिन्न खातों में कुल ₹1,24,000 भेज दिए। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा अपराध संख्या- 280/25, धारा- 318 (4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा आमजनमानस के साथ हो रही आर्थिक धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने व फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सर्विलांस की सहायता से लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई तथा लगातार प्रयासों एवं आपसी टीमवर्क के परिणामस्वरूप उक्त अभियोग प्रकाश में आये एक अभियुक्त संजू पटेल, निवासी- ठाकुरगंज, लखनऊ की संलिप्तता प्रकाश में आई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए संलिप्त अभियुक्त संजू पटेल को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।
उक्त प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा इससे संबंधित अन्य तथ्यों पर आवश्यक जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त
संजू पटेल पुत्र धीरेंद्र प्रसाद, निवासी- कश्मीरी बाग मलपुर, दुबग्गा, थाना- ठाकुरगंज लखनऊ।
पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक दिनेश चमोली
2. आरक्षी आदित्य
3. महिला मुख्य आरक्षी विमला- साइबर सेल
4. कांस्टेबल हरीश- सीआईयू



