देहरादूनस्वास्थ्य

नर्सिंग एकता मंच ने वर्षवार नियुक्ति को लेकर की स्वास्थ्य मंत्री से अपील

148 दिनों से धरना जारी, 09 दिनों से भूख हड़ताल में बैठी अस्पताल में भर्ती महिला अभ्यर्थी की हालत नाजुक। बीपी का लेवल सबसे निम्न स्तर पर पहुंचा

खबर को सुनें

देहरादून में पिछले लम्बे समय से नर्सिंग एकता मंच द्वारा वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है । अभ्यर्थियों में तब हताशा और निराशा बढ़ गई है जब स्वास्थ्य मंत्री का इसपर कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है वो भी तब जब नर्सिंग एकता मंच की एक महिला शिरा बधानी पिछले 09 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी रही।

वहीं स्थिति गम्भीर होने पर उसे अब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जहां अनशनकारी महिला का बीपी 88/52 mm HG तक पहुंच गया है जोकि बहुत ही नाजुक स्थिति है ।

ऐसे में नर्सिंग एकता मंच लगातार स्वास्थ्य मंत्री से उनकी बात पर अमल करने की अपील कर रहा है पर इसपर कोई भी सुनवाई नहीं हो पा रही है।

आपको बता दें कि जनरल और ओबीसी से जुड़े युवाओं का पिछली बार वर्षवार नियुक्ति में सीटें समिति होने से नम्बर नहीं आ पाया था लेकिन अचानक से सरकार द्वारा लिखित परीक्षा के माध्यम से भर्ती का ऐलान कर दिया गया जिससे छात्रों में खासा रोष है।

जबकि सबके पास अच्छा खासा अनुभव है। बाबजूद इसके छात्रों की मांग को लेकर सरकार गम्भीर नहीं है। जबकि IPHS मानकों के मुताबिक अभी भी विभाग में 2 हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button