रूद्रप्रयाग

ब्रेकिंग : यहां 10 शिक्षकों की सेवा इसलिए हुई समाप्त, जानिए कारण

जनगणना ड्यूटी में उनकी जगह नए कार्मिकों की तैनाती

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) अजय कुमार चौधरी ने आदेश जारी कर जनपद के 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।

जारी पत्र के अनुसार, जिन अध्यापकों की सेवा समाप्त कर दी गई है यदि उक्त अध्यापकों की तैनाती जनगणना कार्य में हुई हैं तो उन अध्यापकों को जनगणना कार्य से कार्य मुक्त करते जनगणना कार्य हेतु रिजर्व से नए कार्मिकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।

इसके पीछे यह कारण बताया जा रहा है कि इन शिक्षकों ने जम्मू कश्मीर से B.Ed किया था। वहां पर स्नातक में 50% नंबर होना अनिवार्य नहीं है, लेकिन उत्तराखंड में B.Ed के लिए 50% नंबर होना अनिवार्य है।

अभी माना जा रहा है कि हरिद्वार में पांच अन्य शिक्षक भी बर्खास्त हो सकते हैं।

इन शिक्षकों को किया गया कार्यमुक्त

जिन शिक्षकों की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए गए हैं, उनमें सरिता चमोला. अरविंद नेगी, सादेव प्रसाद, श्याम लाल, सभाष कुमार (जखोली), खजान सिंह (अगस्त्यमुनि), अनूप पुजारी, रानी देवी, पृष्पंद्र सिंह और चंदर सिंह (ऊखीमठ) शामिल हैं

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button