देहरादून

दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति से अपराधियों का काल बनता ऑपरेशन प्रहार

खबर को सुनें

विकासनगर । दिनांक – 02/05/2026 को वादी अशोक कुमार निवासी लक्ष्मीपुर बरोटीवाला, कोतवाली विकासनगर, देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर शिकायत दर्ज करायी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का ताला तोडकर घर में रखी ज्वैलरी चोरी कर ली है।

शिकायतकर्ता की लिखित शिकायत के आधार पर थाना विकासनगर पर तत्काल मु0अ0सं0- 136/2026 अन्तर्गत धारा -305ए/331(4) BNS पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण

वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेजों से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई।

प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसि पतारसि करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही पूर्व में नकबजनी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरुप पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक – 03/05/2026 को जमनीपुर बरोटीवाला विकासनगर क्षेत्र से चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त सौरभ पैन्यूली उर्फ भयूब को घटना में चोरी की गई लगभग 01 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

01- सौरभ पैन्यूली उर्फ भयूब पुत्र हरीश पैन्यूली नि0 लक्ष्मीपुर बरोटीवाला, कोतवाली विकासनगर, उम्र- 28 वर्ष

बरामद माल

01- घटना में चोरी की गई लगभग 01 लाख रुपये की ज्वैलरी

02- घटना में चोरी किये गए 1300/- रुपये नगद

आपराधिक इतिहास

1- मु0अ0सं0 -162/2022 धारा -8/21/60 NDPS ACT थाना सहसपुर, देहरादून

2- मु0अ0सं0 -136/2026 अन्तर्गत धारा -305ए/331(4)/317(2) BNS, कोतवाली विकासनगर, देहरादून

पुलिस टीम

01- उ0नि0 चन्द्र शेखर नौटियाल

02- हे0कानि0 मनोज

03- कानि0 ब्रज पाल सिंह

04- कानि0 नरेश पन्त

05- कानि0 नवीन कोहली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button