देहरादून

कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप लगाने वाली महिला के साथ हो गया खेला

राहुल गांधी का पीए बताकर ठग ने भावना पांडे को दिलवाया टिकट दिलाने का भरोसा, ठग लिए 25 लाख रुपए, मामला हुआ दर्ज, गणेश गोदियाल को भी अध्यक्ष पद से हटाने की थी साजिश

खबर को सुनें

देहरादून। एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां भावना पांडे की एक महिला से कांग्रेस का टिकट दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है।

आपको बता दें कि एक व्यक्ति ने खुद को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का पीए बताकर भावना पांडे से करीब 25 लाख रुपए की ठगी कर ली. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच भी शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पहले पीड़िता का भरोसा जीता और उसे एक विधायक से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया वहीं महिला को विश्वास में लेकर आरोपी ने उससे लाखों रुपये की मांग की.

पीड़िता ने भी अलग-अलग माध्यमों से आरोपी को 25 लाख रुपए दे दिए. जब लंबे समय तक वादा पूरा नहीं हुआ तो पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उसने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी कई तरह के बहाने बनाने लगा. इसके बाद पीड़िता ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार भावना पांडेय नाम की महिला ने देहरादून के राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. अपनी शिकायत में भावना पांडेय ने बताया कि आरोपी ने उससे फोन पर संपर्क किया था और खुद को राहुल गांधी का पीए कनिष्क बताया था।

आरोपी ने भावना पांडेय को विश्वास दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की आवाज भी सुनाई, जिससे महिला आरोपी के झांसे में आ गई और उसे पूरा विश्वास आ गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को बताया कि कुछ विधायक देहरादून के एक होटल में रुके हैं, जो विधानसभाओं का सर्वे करने के लिए पहुंचे है. आरोपी ने महिला से कहा कि सर्वे में खर्च भी आ रहा है.

साथ ही कहा कि वो उनके माध्यम से महिला को टिकट दिला सकता है. इसीलिए उसने महिला से पैसे की मांग की जिसके बाद भावना पांडे नाम की महिला झांसे में आ गई।

भावना पांडेय ने बताया कि उसने 13 अप्रैल 2026 को अपने बैंक खाते से लगभग 9.5 लाख रुपये ट्रांसफर किए, जबकि करीब 5 लाख रुपये नकद दिए. इसके अलावा अलग-अलग किस्तों में एक अन्य व्यक्ति जो आरोपी का साथी है।

जिसे महाराष्ट्र के एक एमएलए बताया गया था, उससे कुल मिलाकर 25 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए, लेकिन पैसे देने के बाद भी आरोपियों ने काम नहीं कराया और लगातार टालमटोल करते रहे।आखिर में महिलाओं ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने बार-बार अलग-अलग समय देकर पैसे लौटाने का आश्वासन दिया।

लेकिन बाद में संपर्क करना भी बंद कर दिया. पीड़िता ने बताया कि ये एक गैंग है, जो कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को टिकट दिलाने का झांसा देता है, जिसमे कई लोग शामिल हैं।देहरादून पुलिस ने बताया है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button