देहरादून

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल ( सेवानिवृत्त ) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर बीकेटीसीअध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शोक संवेदना व्यक्त की

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की खबर से मन व्यथित: हेमंत द्विवेदी

खबर को सुनें

ऋषिकेश/ देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय राजनीति में सादगी, ईमानदारी और अनुशासन की मिसाल रहे मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेनि) के निधन पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

भाजपा नेता एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की खबर से मन बहुत व्यथित हुआ है। कहा कि राजनीति में सादगी, ईमानदारी और कड़े अनुशासन के प्रतीक जनरल साहब के साथ करीब से काम करने का सौभाग्य मिला। पूर्व मुख्यमंत्री में एक जांबाज फौजी का कड़क अनुशासन और एक संवेदनशील राजनेता का दिल एक साथ धड़कता था।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि अटल जी की सरकार में ‘रोड किंग’ के रूप में देश में ‘स्वर्णिम चतुर्भुज’ की नींव रखने से लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर पहाड़ों में सड़कों का जाल बिछाने तक पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का ऐतिहासिक योगदान रहा।

उन्होंने राज्य को संवारने का जुनून था। पारदर्शी शासन और ऐतिहासिक लोकायुक्त कानून जैसी उनके बेदाग राजनीतिक विरासत हमेशा भाजपा का मार्गदर्शन करती रहेगी।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दु:ख जताते हुए कहा कि सचमुच एक मजबूत बरगद की छांव उठ गयी है। उन्होंने न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं को देश सेवा करना , बल्कि सिर उठाकर ईमानदारी से जीना भी सिखाया। उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ भगवान से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button