रूद्रप्रयाग

नगरासू गुरुद्वारे में बवाल, निहंग सिखों और गुरुद्वारा कमेटी के बीच झड़प

खबर को सुनें

रूद्रप्रयाग के नगरासु स्थित गुरुद्वारे में शनिवार को निहंग सिखों और गुरुद्वारा कमेटी के बीच विवाद बढ़ने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, छह निहंग सिखों द्वारा गुरुद्वारे में एक व्यक्ति को कथित रूप से बंधक बनाए जाने की सूचना सामने आई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत भोजन व्यवस्था को लेकर हुई थी। इसके बाद निहंग यात्रियों ने गुरुद्वारा कमेटी के सामने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि कुछ दिन पहले कर्णप्रयाग में निहंग यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि उस मामले में स्थानीय लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई और गुरुद्वारा कमेटी ने अपनी ओर से कोई औपचारिक आपत्ति या शिकायत क्यों दर्ज नहीं करवाई।

स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। गुरुद्वारा परिसर और आसपास के क्षेत्र में एहतियातन पुलिस निगरानी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button