देहरादून

प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर मार्ग बदहाली से जूझ रहा,

खबर को सुनें

विनोद जोशी/कौलागढ़।

आचार्य द्रोण की तपस्थली और भगवान भोलेनाथ की आस्था के केंद्र टपकेश्वर महादेव मंदिर जाने का मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति मेें है सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने अवगत करवाया कि स्थानीय श्रद्धालुओं सहित देश के कोने कोने से आने वाले श्रद्धालुओं का दिन भर तांता लगा रहने के बावजूद शासन प्रशासन इस मार्ग की सुध नही ले रहा है।

पूर्व में जिलाधिकारी संविन बसंल के निर्देश पर मार्ग के चौड़ीकरण और अतिक्रमण को हटाने के निशान भी लगाये गये थे लेकिन दो बर्ष बाद भी इस पर कोई कार्यवाही नही हुयी है, सड़क इतनी खराब है कि इस पर चलना बहुत मुश्किल हो रहा है करीब आधा किलोमीटर मार्ग गढ्ढों से अटा पडा है प्रवेश द्वार पर लगा हुआ जाल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है ।

ये हाल तो तब है जबकी इस प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के रखवाले कैंट बोर्ड , मंदिर समिति, मसूरी विधायक, पर्यटन विभाग, प्रशासन सहित राज्य सरकार भी है, जुलाई माह के मध्य से श्रावण मास भी शुरू हो जायेगा और पूरे माह भर टपकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा बदहाल मार्ग के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पडेगा ।

बरसात भी शुरू होने वाली है ऐसे मेें गढ्ढों मेें भरा पानी जख्म पर नमक का काम करेगा ऐसे मेें जिम्मेदारों को चाहिए कि श्रावण मास और कांवड मेला शुरू होने से पहले टपकेश्वर महादेव मंदिर मार्ग का जीर्णोद्धार करे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button