देहरादूनहादसा

चकराता लोखंडी के पास ऑल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त,दो की मौत दो घायल

SDRF और पुलिस टीम ने चलाया रेस्क्यू

खबर को सुनें

सपना बुटोला/देहरादून।

देहरादून। आज दिनांक 15 मार्च 2025 को प्रातःथाना चकराता के माध्यम से SDRF टीम को सूचना मिली कि लोखंडी के पास बुंदेल रोड पर एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई है,जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पोस्ट चकराता से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त कार (UK16F8124 ऑल्टो) चकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास अनियंत्रित होकर लगभग 900 मीटर गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 04 लोग सवार थे।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में उतरकर जिला पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा वाहन में सवार 02 व्यक्तियों को घायल अवस्था में खाई से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा अन्य 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों के शव खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button