स्पोर्ट्स

पोल वॉल्ट में देव कुमार मीना ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम कर रचा इतिहास

मीना ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का दिया परिचय

खबर को सुनें

देहरादून : 38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स स्पर्धा के तहत पोल वॉल्ट में मध्य प्रदेश के देव कुमार मीना ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 5.32 मीटर की ऊँचाई पार कर 2022 में गुजरात में बने एस. सिवा के 5.31 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।प्रतियोगिता के दौरान मीना ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

मैच के बाद अपनी इस उपलब्धि पर देव कुमार मीना ने कहा, “राष्ट्रीय रिकॉर्ड तक का सफर बहुत लंबा था सबसे ज्यादा समर्थन मेरे घर वालों और कोच का रहा है। मैं एक किसान परिवार से हूं और वहां से यहां तक आना बहुत संघर्ष भरा रहा। आज सोचा था कि कुछ नया करना है, तो बस आज इतिहास रच दिया।”

हैमर थ्रो में भी टूटा रिकॉर्ड

हैमर थ्रो महिला स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की अनुष्का यादव ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 62.47 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रचा। यह रिकॉर्ड 2023 में उत्तर प्रदेश की ही तान्या चौधरी ने बनाया था। अनुष्का की इस उपलब्धि ने भारतीय एथलेटिक्स में उत्तर प्रदेश की मजबूत पकड़ को फिर साबित किया है।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button