खेलरूद्रप्रयागस्पोर्ट्स

न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का कोठगी में हुआ आयोजन।

खबर को सुनें

रिपोर्ट-सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग।

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग के न्याय पंचायत सारी क्षेत्र की विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कोठगी के खेल मैदान में विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर खेल भावना का बेहतर प्रदर्शन दिखाया गया।

बताते चलें कि इन दिनों जनपद के सभी न्याय पंचायत स्तरों पर खेल महाकुंभ का आयोजन चल रहा है, इन खेलों में अंडर 19 बाल-बालिका एंव अंडर 14 बाल-बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

आज न्याय पंचायत सारी के राजकीय इंटर कॉलेज कोठगी में विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं द्वारा कब्बडी, खो-खो,दौड़,ऊँची कूद-लंबी कूद, भाला फ़ेंक,कॉक फाइट आदि प्रतियोगिताओ में अपना अपना दमखम दिया।

खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्यातिथि ग्राम प्रधान कोठगी सुनीता देवी नेगी, एंव इंटर कॉलेज कोठगी के प्रधानाचार्य कोठगी धर्मेंद्र सिंह पँवार द्वारा किया गया, इस दौरान छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत भी गाया गया।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सुनीता देवी नेगी ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित खेल महाकुंभ में आये सभी प्रतिभागियों बहुत अच्छा प्रदर्शन किया गया, उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह पँवार ने बताया कि आज हमारे विद्यालय में न्याय पंचायत सारी के विभिन्न स्कूलों से आये छात्र छात्राओं ने अलग अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया,ओर बेहतर खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को मैडल,प्रमाणपत्र,नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ, व्यवस्थापकों,छात्र-छात्राओं का शांतिपूर्ण तरीके से खेल प्रतियोगितायो को संम्पन करने के लिए दिए सहयोग पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान कोठगी सुनीता देवी नेगी,प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह पँवार,मनमोहन सिंह रौथाण,बिनोद खण्डूडी,हरेन्द्र सिंह नेगी,शेर सिंह नेगी,विजय प्रसाद चमोला,सुनील कुमार, विनोद भट्ट,किरण आर्य,निशि कोठारी,रेवती बुटोला,प्रतिमा भण्डारी,जागृति पुरोहित,पुष्कर सिंह राणा,सुनील कुमार,वासुदेव भण्डारी,लक्ष्मण सिंह नेगी,सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button