रूद्रप्रयाग

कुण्ड और काकड़ागाड़ के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बाधित

खबर को सुनें

रूद्रप्रयाग।दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण थाना ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत स्थान कुण्ड एवं काकड़ागाड़ के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा पत्थर इत्यादि आने से बाधित हो चला है। यहां पर बारिश के चलते सम्बन्धित कार्यदायी संस्था एवं विभाग के स्तर को मार्ग खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल इस क्षेत्र में आवागमन करने वाले वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया गया है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज भी दिनभर बारिश होने के आसार हैं, ऐसे में सभी से आग्रह है कि अति आवश्यक होने पर ही सफर करें। किसी भी आपात स्थिति में आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर 112 पर कॉल करें।

 

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button