पिथौरागढ़

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गोरी नदी से एक व्यक्ति का शव किया बरामद

खबर को सुनें

मुनस्यारी। आज दिनांक 15/03/2025 को ग्राम प्रधान भगत मेहरा ग्राम मवानी दवानी बन्गापानी द्वारा थाना मुनस्यारी पुलिस को सूचित किया गया कि ग्राम मवानी दवानी के निवासी पुष्कर गिरी पुत्र स्वर्गीय दुर्गा गिरी (उम्र 40 वर्ष) दिनांक 13/03/2025 की शाम को गोरी नदी में मछली मारने गए थे, लेकिन वे वापस नहीं लौटे।

 

इस सूचना पर तत्काल एसओ अनिल आर्य के नेतृत्व में कांस्टेबल रोशन और होमगार्ड उम्मेद सिंह की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाशी शुरू की।नदी में गहरी तलाश के बाद पुष्कर गिरी का शव गोरी नदी में मिला, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बरामद किया गया। शव को नदी से बाहर निकालकर पंचायत नामा भरने की कार्रवाई की गई।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button