अपराधदेहरादून

अपराध : सीएससी सेन्टर में लूट करने वाले 2 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

खबर को सुनें

देहरादून।रायपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों सीएससी सेन्टर में दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर मात्र 50 सेकंड में 3 लाख की लूट करने वाले 2 अभियुक्तो को रानीपोखरी पुलिस ने आज तड़के सुबह एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्यवाही में अभियुक्त के बाएं पैर व हाथ में गोली लगी है,जिसका जॉलीग्रांट अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

रानीपोखरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पुलिस द्वारा आज तड़के सुबह चेकिंग पोस्ट पर आई एक स्कूटी सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने गाड़ी रोकने की बजाय जंगल की तरफ भगा दी, जिसपर पुलिस ने दोनों का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दी।

मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार किये गए बदमाश थाना चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के है शातिर अपराधी जिनपर कई अभियोग दर्ज हैं। अभियुक्तों के पास मुठभेड़ में इस्तेमाल स्कूटी भी चोरी की है।

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button