अपराधरूद्रप्रयाग

मंदाकिनी नदी किनारे कूड़ा जलाने पर ठोका जुर्माना,

स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने जलाया था बेकार सामान

खबर को सुनें

अगस्त्यमुनी। नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत मंदाकिनी नदी के किनारे कूड़ा जलाने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनी के अधीक्षक पर दो हजार का जुर्माना ठोका गया है। नगर पंचायत की ईओ निकिता भट्ट ने बताया कि कूड़े को नदी में फेंकने और जलाने को लेकर शिकायत मिली थी। जिसके बाद नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा कूड़ा जलाया जा रहा था।

जिससे पूरे अगस्त्यमुनि नगर में धुआं फैल गया। इस पर उन्होंने चालान कर भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी है। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अतुल उपाध्याय ने कहा कि एक डॉ द्वारा कमरा खाली करने पर वहां रखा बेकार सामान अस्पताल के कर्मचारी ले गए थे और गलती से उन्होंने उस पर आग लगा दी। भविष्य में ऐसा नहीं होगा।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button