रूद्रप्रयाग

आगामी सोमवार को आयोजित होने वाला जनता मिलन कार्यक्रम स्थगित, जानिए वजह

31 मार्च को राजकीय अवकाश होने के चलते 07 अप्रैल को होगा जन संवाद कार्यक्रम

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग । डीएम सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में 31 मार्च को आयोजित होने वाला जन मिलन, जन संवाद व समीक्षा बैठक राजकीय अवकाश के चलते स्थगित कर दिया गया है।

प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय डीएस रौतेला ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय अवकाश को छोड़कर प्रत्येक सोमवार को विकास भवन सभागार में प्रातः 10 से 12 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिसमें फरियादियों की समस्या को सुनने के साथ ही दर्ज शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण किए जाने का प्रयास किया जाता है।

उन्होंने बताया कि आगामी सोमवार (31 मार्च) को राजकीय अवकाश (ईद-उल-फितर) के कारण जनता मिलन, जनसंवाद व समीक्षा बैठक स्थगित कर दी गई है। बताया कि 07 अप्रैल (सोमवार) को निर्धारित स्थान व समय पर जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button