MDDA1
रूद्रप्रयागसहायता

गुमशुदा बालक को ढूंढकर रूद्रप्रयाग पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां

परिजनों ने किया पुलिस का आभार व्यक्त

खबर को सुनें

रूद्रप्रयाग।आज प्रातःकाल जनपद रुद्रप्रयाग की कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक बालक जो कि अपने घर से बिना बताये कहीं चला गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी के नेतृत्व में जनपद रूद्रप्रयाग पुलिस द्वारा उक्त बालक के फोटोग्राफ व हुलिये के विवरण के आधार पर आवश्यक सुरागरसी पतारसी करते हुए बालक को घोलतीर क्षेत्रान्तर्गत सकुशल बरामद करते हुए उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

MDDA2

उक्त बालक के दिनांक 15.04.2025 को उनके निवास स्थल डेराबस्सी पंजाब से कहीं चले जाने पर बालक के पिता द्वारा सम्बन्धित स्थानीय थाने में भी गुमशुदगी दर्ज करायी गयी है।

बालक का विवरण

अनुपम पुत्र श्री युद्धवीर सिंह रावत (उम्र 17 वर्ष) वर्तमान निवासी डेराबस्सी, चंडीगढ़, पंजाब (मूल निवासी ग्राम भणज, जिला रुद्रप्रयाग)

उक्त बालक को जनपद पुलिस के स्तर से उनके चाचा  धनराज सिंह रावत निवासी ग्राम भणज, जिला रुद्रप्रयाग के सुपुर्द किया गया है। परिजनों द्वारा बताया गया कि उनका बालक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, बालक के सकुशल मिलने पर उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button