रूद्रप्रयाग

अब जल्द होगी रैल गांव वालों की वर्षों पुरानी मुराद पूरी

मिलेगा सम्पर्क मार्ग और सुरक्षा दीवार का लाभ, सिंचाई विभाग ने तैयार की कार्ययोजना

खबर को सुनें

रूद्रप्रयाग।ऊखीमठ विकासखंड के अंतर्गत आने वाले रैल गांव के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। गांव में सम्पर्क मार्ग और सुरक्षा दीवार निर्माण की समस्या का शीघ्र समाधान होने जा रहा है। सिंचाई विभाग ने गांव में सुरक्षा दीवार के संबंध में आवश्यक कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर ली है, साथ ही गांव का सर्वेक्षण भी पूरा कर लिया गया है।

इनके साथ ही खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ द्वारा पुल से गांव तक संपर्क मार्ग के सम्बंध में पहले ही रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है और इन कार्यों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की मनरेगा वार्षिक कार्ययोजना में शामिल किया जा चुका है। इसके लिए ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा भी मौके पर जा कर स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसके आधार पर खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ द्वारा रिपोर्ट तैयार की गई है।

सिंचाई विभाग खंड केदारनाथ (अगस्त्यमुनि) के अधिशासी अभियंता खुशवंत सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की टीम द्वारा गांव का स्थलीय निरीक्षण कर समस्या की गंभीरता का आकलन किया गया है। इस निरीक्षण के आधार पर तैयार की गई विस्तृत रिपोर्ट को शासन को प्रेषित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जैसे ही शासन स्तर से बजट अवमुक्त होता है, विभाग तत्परता से गांव में सुरक्षा दीवार निर्माण का कार्य आरंभ कर देगा। वहीं, खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का ने बताया कि गांव के संपर्क मार्गों की स्थिति आवागमन हेतु सही नहीं है और इसके सुदृढ़ीकरण हेतु पहले ही मनरेगा कार्य योजना 2015-26 में प्रस्तावित के लिया हुआ है।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही बरसात के दौरान होने वाले भू-स्खलन और जल निकासी की समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

 

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button