MDDA1
केदारनाथ धाम यात्रारूद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में श्रद्धालु का 50 हजार सहित खो गया था पर्स, पुलिस ने ढूंढकर लौटाया वापस

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम यात्रा सकुशल चल रही है। केदारनाथ धाम में प्रतिदिवस लगभग 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित दर्शन कराये जाने के साथ ही उनकी आवश्यक मदद भी की जा रही है। आन्ध्र प्रदेश से आये नरेन्द्र रेड्डी पुत्र मुनि रेड्डी निवासी काकी नगर आन्ध्र प्रदेश जिनका कि पर्स खो गया था।

MDDA2

उनके द्वारा अपने खोये पर्स में रुपये 50 हजार नगद कैश होना बताया गया। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कार्मिकों द्वारा इन श्रद्धालु से वार्ता कर इनके कहां-कहां पर और किन दुकानों इत्यादि में जाने का विवरण प्राप्त करने पर अथक प्रयासों से इनके पर्स को बरामद कर इनके सुपुर्द किया गया। श्रद्धालु ने पुलिस का आभार प्रकट कर अपने गन्तव्य के लिए प्रस्थान किया गया।

Sangeeta Butola

"उत्तराखंड की बात सपना के साथ" "दृढ़ संकल्प,मजबूत कदम"✊✊ "अपनेक्षेत्र की समस्याओं और जन मुद्दों से जुड़ी खबरों के लिए हमसे संपर्क करें, हमारे उत्साहवर्धन के लिए पेज को लाइक एवं फॉलो करें"।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button